फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर्त्य सेन की डॉक्यूमेंट्री पर CBFC की कैंची, कहा- 'गाय' शब्द को हटाओ

Thu, 13 Jul 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अमर्त्य सेन
विज्ञापन
अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'एन आर्गुमेंटेटिव इंडियन' पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। बोर्ड ने डॉक्यूमेंट्री से 'गाय', 'गुजरात' और 'हिंदुत्व' शब्द हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर सुमन घोष ने कहा, 'सेन फिल्म में गुजरात दंगो के बारे में बोल रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि इस शब्द को 'बीप' कर दिया जाए। इसके बाद गाय जैसे शब्दों को भी हटाने को कहा गया है। ये काफी अजीब है। हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।' घोष ने आगे कहा कि वो इस डॉक्यूमेंट्री में से कोई शब्द नहीं हटाएंगे।

'एन आर्गुमेंटेटिव इंडियन' साल 2002 और 2017 में दो हिस्सों में शूट की गई है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज होने जा रही थी लेकिन सेंसर बोर्ड के रवैये के बाद फिल्म की रिलीज पर ग्रहण लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें