शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में जुटी हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना जादू चलाया है। फिल्म ने सिनेमाघरों 13 दिन पूरे हो चुके हैं। पहले ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म ने 13वें दिन 5 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया है।
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
पहले दिन अमरन ने की करोड़ों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ का बिजनेस कियाहै। फिल्म दो दिन 19.15 करोड़ का कारोबार किया है। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।
अमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : एक्स @ikamalhaasan
दूसरे हफ्ते में की इतनी कमाई
फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन 6.85 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।
Film Distribution Basics: कैसे होता है पूरे देश में फिल्मों का वितरण, जानिए पूरी जानकारी सिर्फ 2 मिनट में
अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
अचानक से आई कमाई में गिरावट
फिल्म ने नौवें दिन रफ्तार पकड़ी थी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने उछाल एक के साथ 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने 11वें दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, आज की कमाई के आंकड़ें निराश करने वाले हैं।
'लकी भास्कर' और 'अमरन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ने किया 160 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस
फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 'अमरन' ने 12वें दिन 5.7 करोड़ को बिजनेस किया। वहीं, 13वें दिन 5 करोड़ की कमाई की है, जो कि अब गिरावट दर्शा रही है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 164 करोड़ हो गई है।