फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आज उरी के शहीदों को सम्मानित करेगा अमर उजाला, शामिल होंगे फिल्म के सितारे

Mon, 24 Dec 2018 08:02 AM IST
शाहरुख खान मंनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उरी हमले के दो साल बीत चुके हैं। इसके बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर काफी राजनीति भी हो चुकी है। लेकिन, इस हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों तक कम ही लोग पहुंचे हैं। अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र में रहने वाले उरी शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने और उनके साथ बने रहने के समर्पण को प्रकट करने के लिए अमर उजाला आज लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जय हिंद, जय हिंद की सेना!

विज्ञापन


उरी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी के मुख्य कलाकार विकी कौशल और यामी गौतम भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म उरी के ट्रेलर को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन

‘ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और घर में घुसकर मारेगा भी'

ट्रेलर में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने परेश रावल कहते सुनाई देते हैं, ‘ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और घर में घुसकर मारेगा भी।‘18 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के कैंप पर पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों के इस हमले का बदला लेने के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म उरी बनी है।

लखनऊ के सेंट जोसेफ कॉलेज, सेक्टर-बी, प्रियदर्शनी योजना, सीतापुर रोड में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 600 एनसीसी कैडेट्स भी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में सेना और एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रदेश के तमाम गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उरी हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के जवानों के परिजन भी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें