उरी हमले के दो साल बीत चुके हैं। इसके बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर काफी राजनीति भी हो चुकी है। लेकिन, इस हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों तक कम ही लोग पहुंचे हैं। अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र में रहने वाले उरी शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने और उनके साथ बने रहने के समर्पण को प्रकट करने के लिए अमर उजाला आज लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जय हिंद, जय हिंद की सेना!
उरी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी के मुख्य कलाकार विकी कौशल और यामी गौतम भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म उरी के ट्रेलर को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।