फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला दे रहा है विद्युत जामवाल और निर्देशक चक रसेल से मिलने का मौका, ऐसे लें हिस्सा

Sat, 23 Mar 2019 11:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vidyut Jammwal and Chuck Russell - फोटो : social media
विज्ञापन
कराटे या ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए अमर उजाला देश के नंबर वन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन और अभिनेता विद्युत जानवाल से रूबरू होने का सुनहरा मौका लेकर आया है। विद्युत 26 मार्च को नोएडा में अमर उजाला के चुनिंदा पाठकों से मिलेंगे।
विज्ञापन


उनके साथ होंगे हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक चक रसेल, जो विद्युत की फिल्म 'जंगली' से हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। विद्युत और चक रसेल से मिलने और साथ फोटो खिंचाने के लिए आपको सिर्फ अमर उजाला की प्रस्तुति 'जंगली जॉयस कांटेस्ट' में हिस्सा लेना हैं। 20 लकी विजेताओं को नोएडा में 26 मार्च को विद्युत जामवाल और चक रसेल सम्मानित करेंगे। 

ऐसे लें हिस्सा- 
12 वर्ष से अधिक वाले जो 26 मार्च की सुबह 8 बजे अभिभावकों के साथ नोएडा पहुंचे सकते हैं, वे पेंटिंग के जरिए हिस्सा ले सकते हैं। विषय है- 'जंगली जॉयस' यानी कि आपको जंगल में बिताए लम्हों को एक पेंटिंग की शक्ल देनी है। ये यादें पिकनिक,अभयारण्य में बिताए गए समय की हो सकती हैं।
विज्ञापन


ए फोर साइज पेपर में पेंटिंग स्कैन करके या इसकी फोटो हमें ईमेल आईडी nda-cityreporter@del.amarujala.com या व्हाट्सऐप नंबर 9811485181 पर 24 मार्च सुबह 10 बजे तक भेज दें। 20 लकी विजेताओं के नाम 24 मार्च की शाम वेबसाइट www.amarujala.com पर प्रकाशित किए जाएंगे। फोटो पर नाम, उम्र और फोन नंबर लिखना ना भूलें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें