1 मई 1988 को जन्मीं अनुष्का शर्मा हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई बंगलुरु के आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पूरी की है। अनुष्का मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। अनुष्का मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई में आईं और उन्हें 2007 के फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए बतौर मॉडल पहला ब्रेक मिला।
कम वक्त में बड़ा मुकाम बना चुकीं अनुष्का शर्मा ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। इस खास बातचीत में अनुष्का के साथ ही मौजूद रहीं नेटफ्लिक्स की डायरेक्टर इंटरनेशनल ओरीजनल्स- सृष्टि बहल।
अनुष्का को पहली ही फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' में कास्ट किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और अनुष्का के रोल को काफी सराहा गया। उनकी दूसरी फिल्म बदमाश कंपनी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप गई थी, लेकिन बैंड बाजा बरात में अनुष्का ने चार चांद लगा दिए। उसके बाद अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।
अनुष्का की प्रमुख फिल्में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्बे , दिल धड़कने दो, सुल्तान, सुई धागा, ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं। वहीं बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकीं अनुष्का ने 'एनएच10' से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा था।