अब हाल ही में, अभिनेत्री ने राघव चड्ढा के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा कि अगले दिन साथ में नाश्ता करने के बाद उन्होंने राघव को गूगल पर खोजा।
इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में छाईं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने और पति राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने इस फिल्म में अमरजोत कौर का किरदार अदा करने के लिए करीब 16 किलो वजन बढ़ाया। परी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने राघव चड्ढा के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
राघव के साथ परी ने की अपने रिश्ते पर बात
एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा कि अगले दिन साथ में नाश्ता करने के बाद उन्होंने राघव को गूगल पर खोजा। परिणीति ने कहा कि उनकी पहली मुलाकात लंदन में एक सम्मेलन में हुई थी, उनके बीच शादी के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन अपनी पहली डेट के पांच मिनट बाद उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि वे शादी कर लेंगे।
परी-राघव ने तुरंत लिया था शादी का फैसला
परिणीति ने कहा, "हम लंदन में एक कार्यक्रम में मिले थे और आमतौर पर मैं सिर्फ नमस्ते कहती थी और आगे बढ़ जाती थी, लेकिन इस बार, मैंने कहा, 'चलो नाश्ते के लिए मिलते हैं'। हमारी टीमों को मिलाकर हम लगभग 8-10 लोग थे और हम अगले दिन नाश्ते पर मिले। मुझे अनुमान नहीं था कि वह कौन थे और उन्होंने क्या किया है। मैंने सचमुच उनकी ओर देखा। मुझे उन्होंने अपने सभी कामों के बारे में बताया और हमें एहसास हुआ कि हफ्तों में भी नहीं कुछ दिनों में ही हम शादी करेंगे।"
विज्ञापन
अभिनेत्री को मिल रही है ढेर सारी तारीफें
बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स की अमर सिंह चमकीला में परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा की है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आई है। इससे पहले वह 2023 में अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अब परी अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।