फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम खून के रिश्ते से जुड़े हैं’, अरमान मलिक से तुलना किए जाने पर अमाल ने दी प्रतिक्रिया, फैंस से की ये अपील

Sun, 28 Dec 2025 01:40 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Mallik On Brother Armaan Mallik: अमाल मलिक और अरमान मलिक संगीत की दुनिया के ऐसे भाइयों की जोड़ी है, जिन्होंने कई यादगार गाने दिए हैं। लेकिन दोनों की अक्सर तुलना की जाती है। जानिए अब इस पर अमाल ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
अमाल मलिक और अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमाल मलिक और अरमान मलिक संगीत जगत के एक जाना-पहचाना नाम हैं। दोनों ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हालांकि, अपनी एक-दूसरे से तुलना किए जाने पर दोनों ही भाइयों ने विरोध किया है। बीते दिनों अरमान मलिक ने एक बार फिर फैंस से अमाल से अपनी तुलना न करने का अनुरोध किया था। अब अरमान मलिक की पोस्ट पर भाई अमाल मलिक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। जानिए अमाल मलिक ने प्रतिक्रिया देते हुए क्या कुछ कहा…

मेरा भाई मेरा गौरव है

विज्ञापन

अरमान मलिक ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की थी कि अमाल और उनकी तुलना न करें। वो दोनों इससे काफी बड़े हो चुके हैं। अब अमाल मलिक ने अरमान की पोस्ट को री-शेयर करते हुए इस पर प्रतिक्रिया दी है। अमाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्लीज भाइयों, ऐसा मत करो। हम खून के रिश्ते से जुड़े हैं, कोई चीज हमें अलग नहीं करती। मेरा भाई मेरा गौरव है, मेरा बच्चा है, मेरा सब कुछ है। उसे किसी भी तरह से चोट पहुंचाना या उसका अपमान करना मुझे चोट पहुंचाने के बराबर है। बस प्यार फैलाओ और चलो अब से एक बड़ा, खुशहाल फैन फैमिली बनें। दिल से आप लोगों से ये ही अनुरोध है।’
 

 

संगीत को ही सबकुछ कहने दें

विज्ञापन

इससे पहले अरमान मलिक ने भी कुछ इसी तरह की पोस्ट की थी। एक्स पर की अपनी पोस्ट में अरमान ने लिखा था, ‘मुझे सचमुच समझ नहीं आता कि प्रशंसकों का एक वर्ग मुझे और अमाल को एक-दूसरे के खिलाफ क्यों खड़ा करने की कोशिश करता रहता है। हमारे रास्ते अलग हैं, लेकिन हमें खुशी हमेशा एक-दूसरे को आगे बढ़ते और सफल होते देखकर ही मिली है। कृपया तुलना करना बंद करें। हम इससे कहीं बड़े हैं।’ आगे अरमान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नए साल में बहुत सारा रोमांचक संगीत और नई ऊर्जा आने वाली है, इसलिए इस पर ऊर्जा बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। आइए एकजुट होकर साथ चलें और संगीत को ही सब कुछ कहने दें।’
 

 

बिग बॉस 19 में नजर आए थे अमाल मलिक
अमाल मलिक हाल ही में बिग बॉस 19 में नजर आए थे। यहां अमाल फाइनल तक पहुंचे थे। लेकिन फाइनल में वो पांचवें नंबर पर रहे थे, जबकि गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विजेता बने थे। अमाल और अरमान की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए हैं। इनमें ‘बोल दो न जरा’, ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’, ‘चले आना’, ‘मैं हूं हीरो तेरा’, ‘जब तक’ और ‘सब तेरा’ जैसे गाने शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें