भाई संग अपने रिश्ते को बताया अटूट
इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में अमाल मलिक ने एक और पोस्ट की है। इसमें पहले वह लोगों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहते हैं। आगे यह भी लिखते हैं कि उनके परिवार को मीडिया परेशान ना करे। वह कहते हैं, ‘यह मेरे लिए मुश्किल समय है। मैं अपने परिवार से हमेशा प्यार करता रहूंगा लेकिन दूर से है। हां, मेरे और भाई अरमान के बीच में कुछ भी नहीं बदलेगा। हम हमेशा एक ही रहेंगे।’
डिलीट की गई पोस्ट में क्या लिखा था
अमाल मलिक ने जो पोस्ट डिलीट की है, उसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं अब ऐसी जगह पहुंच गया हूं, जहां मेरी शांति छीन चुकी है। इस वजह से मैं क्लिनिकली डिप्रेस हो गया हूं। इसके लिए मैं खुद को अपने करीबी लोगों को दोष देता हूं। मैं भारी दिल से घोषणा करता हूं कि मैं अपने करीबी लोगों से रिश्ते खत्म कर रहा हूं।’ अमाल ने पोस्ट में अपने दिल का दर्द पूरी तरह से बयां किया था।
अमाल की मां ने भी दिया बयान
अमाल की डिप्रेशन वाली पोस्ट और परिवार से रिश्ते खत्म करने की बात पर उनकी मां का भी बयान आया। एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में ज्योति मलिक का कहना है कि वह अपने बेटे की बात पर कोई कमेंट नहीं करेंगी। मीडिया को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। उसने जो भी किया, यह उसका चुनाव है।’