अली गोनी और जैसमीन, जन्नत जुबैर और भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। कई टीवी सेलेब्स इफ्तार पार्टी भी दे रहे हैं। मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में कई टीवी सेलेब्स पहुंचे। सभी ने रमजान की मुबारकबाद पैपराजी को दी, साथ ही खूब फोटो क्लिक भी करवाए।
अली गोनी और जैसमीन साथ आए
इफ्तार पार्टी में अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैसमीन भसीन के साथ पहुंचे। जैसमीन ने हरे रंग का सूट पहना था। वहीं अली भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।
बेटे के साथ नजर आईं भारती सिंह
भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला को लेकर इफ्तार पार्टी में पहुंचीं। पैपराजी के साथ वह हंसी-मजाक करती दिखीं। बेटे के साथ उन्होंने कई फोटो भी क्लिक करवाईं।
जन्नत जुबैर के चेहरे पर दिखा नूर
जन्नत जुबैर भी इफ्तार पार्टी में पहुंचीं। उनका चेहरा चांद सा रोशन नजर आ रहा था।
करण कुंद्रा गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ पहुंचे
शादी की चर्चाओं के बीच करण कुंद्रा गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ इफ्तार पार्टी में पहुंचे। पैपराजी ने उनकी जोड़ी की खूब तारीफ की।