फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'धुरंधर' का जवाब है 'अल्फा'? पाकिस्तानी अभिनेत्री की पोस्ट से मचा हंगामा; होने लगी बैन की मांग

Sat, 04 Jul 2026 01:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alpha Controversy: फिल्म 'अल्फा' को लेकर पाकिस्तानी अभिनेत्री इकरा अजीज ने एक पोस्ट की है। पोस्ट के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। फिल्म को बैन करने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
इकरा अजीज, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने एक पोस्ट की है। अभिनेत्री की यह पोस्ट वायरल हो गई है और इसने 'अल्फा' की कहानी को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। मामला भारत-पाकिस्तान का हो गया है। कई यूजर्स ने फिल्म के बॉयकॉट की मांग की है। 
विज्ञापन

इकरा अजीज की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इकरा अजीज की पोस्ट
पाकिस्तानी अभिनेत्री इकरा अजीज ने सोशल मीडिया पर 'अल्फा' का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'दोस्तों, यह मूवी जरूर देखनी चाहिए। यह 'धुरंधर' के लिए हमारा जवाब है। शुक्रिया वाइआरएफ।' इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है।

धुरंधर - फोटो : एक्स
इकरा ने क्यों कहा 'धुरंधर' का जवाब?
आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान जाते हैं। वह वहां भारत के खिलाफ हो रही साजिशों को रोकते हैं। वहीं 'अल्फा' में दिखाया गया है कि बॉबी देओल पाकिस्तान के एजेंट हैं। वह भारतीय सेना से जुड़े हैं और भारत के खिलाफ साजिश करते हैं।

भारत के यूजर्स हुए नाराज
इकरा अजीज का पोस्ट वायरल होने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने 'अल्फा' के मेकर्स पर नाराजगी जताई है। उन्होंने फिल्म और आलिया भट्ट की आलोचना की है। कुछ यूजर्स ने तो फिल्म पर बैन लगाने तक की मांग की है।
 
 
 
विज्ञापन

'अल्फा' के बारे में जानकारी
फिल्म 'अल्फा' में अनिल कपूर, बॉबी देओल और दिव्येंदु भट्टाचार्य अहम भूमिकाओं में हैं। ऋतिक रोशन का कैमियो रोल है। क्रिटिक्स से इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। आलिया भट्ट की अदाकारी की तारीफ हो रही हैं। एक्शन और एक्सप्रेशन दोनों मामले में उन्होंने कमाल किया है। शरवरी भी एक्शन अवतार में शानदार साबित हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें