विदेश में ट्रेनिंग ले रहे अल्लू अर्जुन
पिछले कुछ दिनों से अल्लू अर्जुन भारत से दूर हैं। बीते कुछ दिनों से प्रशंसकों और दर्शकों को लग रहा था कि वह छुट्टी मना रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अभिनेता विदेश छुट्टियां मनाने नहीं, बल्किन स्पेशल ट्रेनिंग लेने गए हैं। इस बात का खुलासा अभिनेता के करीबी सहयोगी और 'तंडेल' के निर्माता बनी वास ने किया है। दरअसल, उन्होंने अल्लू अर्जुन की ट्रेनिंग लेने की जानकारी 'छावा' के तेलुगु प्रचार के दौरान साझा की।
बनी वास ने साझा की ये जानकारी
बनी वास ने कहा, 'अल्लू अर्जुन गारू एक महीने की ट्रेनिंग के लिए गए थे। बनी गारू हमेशा अपने खाली समय में अभिनय और अन्य कला-संबंधित क्षेत्रों के बारे में शोध करते हैं। उसी के तहत उन्होंने पिछले एक महीने में एक वेलनेस सेंटर में प्रशिक्षण लिया और आज शहर में उतरे। मैं अभी तक उनसे नहीं मिला हूं, लेकिन उनकी टीम जल्द ही उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट देगी।'
एटली की फिल्म के लिए ट्रेनिंग ले रहे अल्लू अर्जुन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन एटली की आने वाली फिल्म में एक योद्धा की भूमिका निभाएंगे, जिसे 600 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया जा रहा है। वहीं, अब फैंस का मानना है कि अल्लू अर्जुन की स्पेशल ट्रेनिंग क्या एटली के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा थी? हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। सन पिक्चर्स कथित तौर पर इस बड़ी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है।