फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ की नॉनस्टॉप कमाई जारी, कमा डाले 100 करोड़ रुपये

Fri, 04 Feb 2022 05:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के कमाई अब भी जारी है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए काफी लंबा समय हो गया है। ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी लेकिन इतने लंबे समय बाद आज भी इस फिल्म की कमाई ताबड़तोड़ जारी है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैं, जिनकी एक्टिंग और शानदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। दूसरी तरफ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसी वजह से इस फिल्म की कमाई अब भी रिकॉर्ड तोड़ हो रही है।

खास बात ये है कि अल्लू अर्जून और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म हिंदी पट्टी के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। फैंस भारी संख्या में सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से अब इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। जी हां, ‘पुष्पा’ के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ के क्लब में धासू एंट्री मार ली है।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्डमाइंस टेलिफिल्म्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म ‘पुष्पा’ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म के हिंदी वर्जन के 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन की जानकारी दी है। इसके अलावा, इस एक और ट्वीट किया गया है, जिसमें एक नोट शेयर करते हुए बताया गया है कि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ एक फिल्म नहीं फायर है। इस पोस्टर में गोल्डमाइंस टेलिफिल्म्स की तरफ से सभी दर्शकों को धन्यवाद भी कहा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। दूसरी तरफ सिनेमाघरों में भी फिल्में रिलीज नहीं हो रही थीं। लेकिन जब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ थिएटर में आई, तो फैंस ने इस फिल्म पर बेशुमार प्यार लुटाया। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती की कहानी को दिखाया गया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं को दर्शाया गया है। वैसे तो ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है लेकिन इसमें रोमांस और दमदार इमोशंस भी है। पुष्पा को दो भागों में बनाया जाएगा। पहला भाग नाम पुष्पा: द राइज' सिनेमा घरों में रिलीज हो चुका है और अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज को तैयार है।

फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। ऐसा पहली बार जब इन दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर की है।  इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' नाम की लड़की की भूमिका निभाई है जिससे अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा राज बहुत प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्म पांच भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में हिट साबित हुई है। हिंदी पट्टी के दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा चुका है। हिंदी पट्टी के लाखों दर्शक अब तक इस फिल्म का तेलुगू संस्करण अंग्रेजी सब टाइटल्स के साथ देख चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें