फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महाकुंभ में 'पुप्षा' की धमाकेदार एंट्री; बोला- झुकेगा नहीं साला; देखें यूपी पुलिस का रिएक्शन

Wed, 05 Feb 2025 10:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा 2 को रिलीज हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन पुष्पा का बुखार अभी भी खत्म नहीं हुआ है। प्रयागराज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे एक फैन 'पुष्पराज' बनकर महाकुंभ पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
महाकुंभ पहुंचा अल्लू अर्जुन का फैन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के दो महीने बाद भी पुष्पा का बुखार अभी खत्म नहीं हुआ है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसे ओटीटी पर भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर रीलोडेड वर्जन पर। अब महाकुंभ से अल्लू अर्जुन के फैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

'पुष्पा' का वीडियो वायरल
दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का जादू एक फैन पर ऐसा चला कि वह खुद ही 'पुष्पराज' बनकर महाकुंभ पहुंच गया। दरअसल, यह प्रशंसक महाराष्ट्र से है और वह पवित्र स्नान करने के लिए महाकुंभ में गया था। वह 'पुष्पराज' के गेटअप में महाकुंभ में पहुंचा था। इस दौरान उसने फिल्म का मशहूर डायलॉग भी बोला और वहां मौजूद पुलिस का मनोरंजन भी किया।

पुलिस का रिएक्शन भी रहा मजेदार
वीडियो में फैन पुलिस के बीच खड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान उसने कहा, 'पुष्पा भाऊ को नेशनल खिलाड़ी समझा क्या? इंटरनेशनल है मैं। फायर नहीं, वाइल्ड फायर है मैं।' इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वालों का रिएक्शन देखने लायक होता है। वे हंसते हुए फैन की तारीफ करते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

'पुष्पा' लुक में पूरी तरह ढल गया फैन
फैन ने बहुत ही बढ़िया तरीके से सीन को रीक्रिएट किया है और पुष्पा के लुक में पूरी तरह से ढल गई है। दरअसल, पहली झलक में आपको ऐसा लगेगा कि आप अल्लू अर्जुन को देख रहे हैं। वहीं, बात करें फिल्म की तो इसने दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर कमाई की। यह दुनियाभर में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें