साउथ सिनेमा के मेगा फैन नूर भाई का आज निधन हो गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही मेगा फैन के निधन की खबर सामने आई ट्विटर पर हैशटैग #RIPNoorBhai ट्रेंड करने लगा। अल्लू अर्जुन ने अपने फैन नूर के परिवारवालों को आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया है। अल्लू अर्जुन, नागार्जुन समेत सभी स्टार्स नूर भाई के परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।
अपने मेगा फैन के निधन की खबर सुन अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'आला वैकुंठपुर्रामुलू' की टीजर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी निर्माताओं ने ट्विटर पर शेयर कर दी।
गीता आर्ट्स ने ट्वीट कर बताया कि एक फैन की मौत परिवार के सदस्य को खोने जैसा है। नूर भाई हमारे परिवार की तरह थे। इस दुखद मौके पर किसी भी तरह की घोषणा करना हमें ठीक नहीं लग रहा है। हालांकि टीम ने बाद में जानकारी देने का आश्वासन भी दिया। फिल्म में अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े के अलावा सुशांत, निवेथा और तब्बु अहम भूमिका में हैं।