फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलका याग्निक: क्या कमबैक करने जा रहीं ‘मेलोडी क्वीन’? सुभाष घई के कॉन्सर्ट का बनेंगी हिस्सा, जानें डिटेल्स

Fri, 20 Nov 2026 04:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • फिल्ममेकर सुभाष घई को बॉलीवुड में 5 दशक से भी ज्यादा का समय हो गया।
  • इस खास मौके को जश्न में बदलने के लिए वह एक आयोजन कर रहे हैं। 
  • हाल ही में वह सिंगर अलका याग्निक से मिलने पहुंचे। 
  • वहां उन्होंने सिंगर को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
सुभाष घई, अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिया हैं। इस खास मौके पर 'क्या जमाना था' नाम की का एक म्यूजिकल इवेंट रखा है। इस आयोजन में बॉलीवुड की कई मशहूर सिंगर शामिल होगीं। इनमें से एक मेलोडी क्वीन अलका याग्निक का नाम भी सामने आ रहा है। इसकी जानकारी सुभाष ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। 

क्या था सुभाष घई का पोस्ट 

विज्ञापन

सुभाष घई इस खास आयोजन का निमंत्रण देने सिंगर अलका याग्निक के घर पहुंचे। इस मुलाकात की तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट को एक प्यारा सा कैपशन भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘अल्का याग्निक ने फिर से शानदार वापसी ।उनकी आवाज, उनकी चमक, उनका जोश, कल रात जब मैं उनके घर उनसे मिलने गया, तो मुझे यह बात बहुत गहराई से महसूस हुई कि मैं उन्हें 11 दिसंबर को जियो गार्डन में होने वाले हमारे संगीतमय कार्यक्रम में आमंत्रित करूं, जो मेरे संगीतमय सफर के 50 साल पूरे होने का प्रतीक है।’

Trending Videos

अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealalkayagnik

सुभाष घई की कई फिल्मों में दी आवाज 
अलका याग्निक ने निर्देशक सुभाष घई की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है। उन्होंने खलनायक, ताल, परदेस, यादें और कई अन्य यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। उनके गाने हिंदी सिनेमा की संगीतमय विरासत का अभिन्न अंग रहे हैं, इसलिए इस समारोह में अलका याग्निक की उपस्थिति विशेष है।

विज्ञापन

अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया

खराब हैल्थ के बाद कर रहीं आराम
इस साल अलका याग्निक को पद्मभूषण सम्मान दिया गया था। उस दौरान सिंगर की सेहत काफी लग रही थी। इस पर उन्होंने पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, ‘पिछले दो वर्षों से मैं पब्लिक में आने से और अपने सफर के बारे में ज्यादातर बातें शेयर करने से दूर रही हूं। आप में से कई लोग जानते थे कि मेरी सेहत ठीक नहीं है। इस सब के दौरान, आपका प्यार, दुआएं, मैसेज और सपोर्ट हर कदम पर मेरे साथ रहा है।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें