अभिनेत्री अलीशा खान को उम्मीद है कि अगली फिल्म में उन्हें महेश भट्ट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। महेश संग काम करने की संभावना मात्र से अलीशा बहुत खुश हैं।
अलीशा ने अपनी आगामी फिल्म ‘द डार्क साइड ऑफ लाइफ ए मुंबई सिटी’ के प्रचार के दौरान यह बात कही। इस फिल्म में भट्ट अभिनेता के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म में महेश के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर अलीशा ने कहा, ‘मुझे उनके साथ काम करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन मैंने शूटिंग के दौरान उन्हें करीब से देखा। यह अद्भुत अनुभव रहा।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली फिल्म में उन्हें महेश के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।