फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन बेटी के चुंबन दृश्य पर पापा को ऐतराज नहीं

Fri, 06 Jun 2014 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फिल्म पुरानी आलिया भट्ट क्या फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड हीरोइन हैं। अपनी फिल्मों में उन्होंने न तो बिकनी पहनने में कोई हिचक दिखाई है और न ही हीरो को चुंबन देने में। ...और उनके पिता महेश भट्ट को भी इस बात पर कोई ऐतराज नहीं है।
विज्ञापन


हाल ही में सेंसर बोर्ड ने आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के एक ‘किस’ सीन पर कैंची चला दी। यह सीन आलिया और उनके हीरो वरुण धवन के चेहरे और होठों के इतने नजदीक इतना फिल्माया गया था कि देखने वालों के पसीने छूट जाएं।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माता-निर्देशक से कहा कि यह सीन नहीं चल सकता। अगर आप इस क्लोज-अप को थोड़ा दूर से फिल्मा लें तो फिल्म में चुंबन को हरी झंडी दी जा सकती है। आखिर निर्माता-निर्देशक को मानना पड़ा। आलिया के इस ‘किस’ के विवाद में पड़ने पर ही फिल्म जानकारों का ध्यान इस बात की ओर गया कि आलिया ने अपनी अभी तक की हर फिल्म में हीरो को बिंदास ‘किस’ दिया है। यही कारण है कि कुछ लोग उन्हें ‘लेडी इमरान हाशमी’ और ‘न्यू सीरियल किसर’ तक कहने लगे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक अपनी करीब-करीब हर फिल्म में ‘किस’ का रिकॉर्ड इमरान हाशमी के पास है। ‘सीरियल किसर’ के रूप में उनकी लोकप्रियता का यह आलम है कि जिस फिल्म में उनका ‘किस’ नहीं रखा गया वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।

स्थिति यह बनी कि ‘मर्डर’ और ‘जन्नत’ जैसी फिल्मों के इस ऐक्टर को मजबूरन अपनी हर फिल्म में हीरोइन को ‘किस’ करना ही पड़ता है। वैसे इमरान के बाद अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नई पीढ़ी के उन ऐक्टरों में शुमार हुए जिन्होंने करीब-करीब हर फिल्म में को-स्टार का जबर्दस्त ‘किस’ लिया।

लेकिन आलिया भट्ट का मामला जरा अलग है। वह हीरोइन के रूप में इमरान हाशमी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। वैसे भट्ट कैंप के लिए तसल्ली की बात इतनी हो सकती है मुकाबला कितना ही कड़ा हो, खिताब घर का घर में है!

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से कैरियर शुरू करने वाली आलिया ने बोल्ड कदम उठाते हुए पहली ही फिल्म में न केवल रंग-बिरंगी बिकनी पहनी बल्कि हीरो सिद्धार्थ के होठों पर चुंबन भी दिया। वैसे यह फिल्म कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं थी और इसमें उनका इस तरह कपड़े पहनना और ‘किस’ करना किसी को असहज नहीं लगा। अतः इस पर कोई विवाद नहीं हुआ। हां, इसके बाद अपनी दूसरी फिल्म ‘हाइवे’ में जरूर आलिया की ऐसी बातों ने दर्शकों का ध्यान खींचा जब उन्होंने उम्र में अपने से कहीं बड़े रणदीप हूडा को न केवल चुंबन दिया बल्कि उनके साथ कुछ अंतरंग दृश्य भी दिए। फिर इसके बाद आलिया ने अपनी तीसरी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में पहली दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और अर्जुन कपूर के साथ अनेक हॉट किसिंग सीन देते हुए हीरो के साथ टॉयलेट में नहाते हुए दृश्य देकर हर किसी को दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर किया।

आलिया इस फिल्म में अपने चुंबन दृश्यों को लेकर इतनी उत्साहित थीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने कुछ मौकों पर लोगों के सामने अर्जुन कपूर को ‘किस’ किया और इन बातों को हवा देती रहीं कि पर्दे के पीछे भी दोनों का चक्कर चल रहा है। इसका सौ फीसदी फायदा फिल्म को मिला और आश्चर्यजनक ढंग से ‘2 स्टेट्स’ ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

अब देखना यह है कि क्या आलिया अपनी खूबसूरती के साथ इस बिंदास अंदाज से भी दूसरी हीरोइनों को टक्कर देती रहेंगी? चर्चा इस बात की भी हो रही है कि क्या आलिया आज के जमाने की सबसे बोल्ड हीरोइन हैं?

आलिया के पिता महेश भट्ट अपने जमाने में बोल्ड फिल्में बनाने के लिए विख्यात रहे हैं और उन पर पर्दे पर न्यूडिटी को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। भट्ट को अपनी बेटी की इस बोल्ड इमेज के बारे में क्या सोचते हैं? मीडिया में आई महेश भट्ट की बातों के अनुसार वह कहते हैं, ‘केवल सिर्फ हीरो को क्यों यह खिताब मिले कि वह ‘सीरियल किसर’ है।

अगर कोई लड़की आजाद है और तो इक्कसवीं सदी में उसकी आजादी को मुद्दा बनाना ही गलत है। मुझे ऐसा लगता है कि हमारा मीडिया चुंबन और अंतरंग दृश्यों को कुछ ज्यादा ही तवज्जो देता है। हॉलीवुड में तो ऐसा नहीं होता। वहां कोई ऐसे दृश्यों की चर्चा नहीं होती। चुंबन में गलत ही क्या है?’ महेश भट्ट का कहना है कि आलिया बड़ी हो चुकी हैं, वह वयस्क हैं। ऐसे में अगर सोच-समझ कर यह फिल्में कर रही हैं और उन्हें ऐसे दृश्य करने में कोई आपत्ति नहीं है तो वह इस बात का सम्मान करते हैं। महेश भट्ट को कोई वजह नजर नहीं आती कि अपनी बेटी से ऐसे दृश्य न करने को कहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें