फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया ने रणबीर को इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकानाएं, बोलीं- 'हैप्पी बर्थडे सनशाइन'

Sat, 29 Sep 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
28 सितंबर 1982 को कपूर खानदान के चश्मो-चिराग रणबीर कपूर का जन्म हुआ था। शुक्रवार को उन्होंने अपना 36वां बर्थडे मनाया। परिवार, दोस्त और फैंस सभी ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लेकिन इन सभी में कोई एक बेहद खास है, जिसने उन्हें बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट की।
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। जिसमें आलिया ने भी रणबीर को बर्थडे की मुबारकबाद दी। इस फोटो को अगर आप गौर से देखें तो आपको पता चलेगा कि रणबीर के चेहरे पर धूप है और आलिया ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे सनशाइन। इस तस्वीर के शेयर होते ही एक बार फिर से इनके रिश्ते को लेकर खबरें आने लगी। वैसे आपको बात दें कि बर्थडे की सुबह रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी एक फोटो शेयर करते हुए अपने लाडले को बर्थडे विश किया।
दिलचस्प बात ये है कि नीतू ने जो तस्वीर डाली उसमें वे और रणबीर कपूर तो हैं ही साथ में आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में भट्ट और कपूर परिवार में बढ़ती नजदीकियों साफतौर पर दिख रही हैं। बताते चलें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को जोड़ी पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें