अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' काफी समय से चर्चा में है। धीरे-धीरे कर के फिल्म से जुडी एक-एक जानकारियां भी सामने आ रही हैं।
वहीं फिलहाल एक और जो नई बात सामने आई है वह यह कि फिल्म में आलिया भट्ट एक बिहारी मजदूर की भूमिका में नजर आएगी।
जहाँ फिल्म में करीना कपूर एक रिपोर्टर की भूमिका में है वहीं, शाहिद कपूर ड्रग माफिया बने नजर आएँगे। दिलजीत दोसांझ पुलिस अधिकारी हैं और आलिया भट्ट एक बेहद मजेदार और सबसे अनोखे यानी बिहारी मजदूर की भूमिका में हैं।
ज्यादातर चुलबुली भूमिकाओं और छवि के लिए पहचानी जाने वाली आलिया भट्ट की अभिनय क्षमता पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता कि वह इस रोल को कैसे निभाएंगी।