राम ने आलिया के काम को किया सलाम
राम कपूर ने कहा, "बॉलीवुड डेब्यू के वक्त आलिया, वाकई में एक छोटी सी बच्ची थी। वह आज की आलिया नहीं है। वरुण और सिद्धार्थ के लिए, लोगों को लगा कि शायद उनके पास मौका है, लेकिन आलिया एक बच्ची थी। आज उसने जो हासिल किया है, उसे देखते हुए, सलाम!"
Toxic Teaser-Yash Birthday: यश के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, रिलीज हुआ टॉक्सिक म्यूजिकल टीजर
आलिया का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो आलिया भट्ट अगली बार YRF की स्पाई यूनिवर्स फुल्म अल्फा में दिखाई देंगी। इसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जो स्ट्रीमिंग सीरीज द रेलवे मेन के लिए जाने जाते हैं। यह जासूसी ब्रह्मांड की पहली महिला प्रधान फिल्म होगी और इसमें शरवरी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया की फिल्म लव एंड वॉर भी है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।