फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया ने बताया, बच्चे क्यों होते हैं मन के सच्चे, दिल के इलाज के लिए फंड जुटाने में की मदद

Fri, 04 Oct 2019 06:23 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Alia Bhatt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
अपने पापा की बतौर निर्देशक वापसी वाली फिल्म सड़क 2 का काम निपटाकर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फिल्म गंगूबाई कोठेवाली के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त है तो वह इस समय का उपयोग सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनकर कर रही हैं।
विज्ञापन


आलिया मुंबई में बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए फंड जुटाने के लिए हुए एक कार्यक्रम में पहुंचीं और यहां मौजूद लोगों के अलावा बच्चों के साथ खूब सारा वक्त बिताया। इस मौके पर आलिया ने मीडिया से भी बात की और अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि यह पेंटिंग एग्जीबिशन बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए फंड एकत्र करने के लिए रखी गई है।

आलिया ने कहा कि बच्चों के दिमाग में कभी भी कोई नकारात्मक ख्याल नहीं आते हैं वह चाहे जैसे भी हालात में क्यों ना हों वह हमेशा सकारात्मक ही सोचते हैं जिसका उन्हें बहुत फायदा भी पहुंचता है। बच्चे मन के सच्चे के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि हम जीवन में कई बार तमाम तरह के संघर्षों से गुजरते हैं और ऐसे में कई बार बच्चे ही हमारे प्रेरणास्रोत बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें