फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के घर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट, क्या चल रही फिल्म की तैयारी

Mon, 11 Jun 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'राजी' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बांद्रा स्थित निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर पर देखा गया है। इसके बाद से मीडिया में अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। हर कोई यह सोच रहा है कि क्या आलिया भट्ट फिर से करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने वाली हैं। 
विज्ञापन

पता हो कि आलिया भट्ट ने साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से आलिया भट्ट ने कई शानदार फिल्में की जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक हैं। हालांकि आलिया करण जौहर किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मिलने गई थीं या फिर किसी दूसरे काम से यह अभी साफ नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

पता हो कि हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था। फिल्म 'राजी' में उनके साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आने वाली हैं तो वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें