फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी वाले किरदार के बाद अब कॉमेडी करेंगी आलिया भट्ट, साइन की एक और फिल्म

Mon, 28 May 2018 08:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'राजी' में अपने जाजूसी भरे किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट के पास फिल्मों की भरमार लगी हुई है। वह जहां रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' में नजर आने वाली हैं तो वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। आलिया भट्ट को अब एक और फिल्म का ऑफर मिल गया है। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों मानें तो आलिया भट्ट अब अश्विनी अय्यर तिवारी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म का अभी नाम तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस अनाम फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म की कहानी आमिर खान फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नीतेश तिवारी ने सह- लेखक निखिल मल्होत्रा के साथ मिलकर लिखी है। 

बताया जा रहा है आलिया भट्ट खुद भी कोई कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म में आलिया ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें