फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नवंबर 2025...' आलिया भट्ट ने बेटी राहा और पति रणबीर कपूर के साथ शेयर की प्यारी तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार

Fri, 05 Dec 2025 11:10 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Family Photos: आलिया भट्ट ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने साथ बेटी राहा, पति रणबीर कपूर, सासू मां नीतू कपूर और दिवंगत ससुर ऋषि कपूर की कई अनदेखी और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन
आलिया-रणबीर-नीतू और राहा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों आगामी एक्शन ड्रामा स्पाई फिल्म 'अल्फा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच आलिया ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर नवंबर महीने की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनकी बेटी राहा, पति रणबीर कपूर और सासू मां नीतू कपूर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

आलिया ने शेयर की परिवार की तस्वीरें
आलिया ने आज इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आलिया बेटी राहा को गोद में लिए नजर आ रही हैं। हालांकि इस पहली तस्वीर में दोनों का चेहरा नहीं बल्कि बैक साइड नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर पूजा की कोई रस्म करते नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक कलश रखा दिखाई दे रहा है। तीसरी तस्वीर में नीतू कपूर बहू आलिया को कसकर लगाए नजर आ रही हैं और पीछे दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की तस्वीर नजर आ रही है।

कुछ और खास तस्वीरें
चौथी तस्वीर में आलिया अपनी फ्रेंड्स के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पांचवीं आलिया की सेल्फी है। वहीं, एक तस्वीर में महेश भट्ट बेटी आलिया और सोनी की तस्वीर खींचते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में केक नजर आ रहा है, जो राहा के जन्मदिन का है। एक और तस्वीर है, जिसमें रणबीर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को प्रणाम करते बेहद भावुक दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में आलिया पूजा करती नजर आ रही हैं। आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस लाल दिल वाले इमोजी बना रहे हैं।
 

आलिया का पोस्ट
आलिया ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राहा, सास नीतू कपूर, रणबीर कपूर और दिवंगत ससुर ऋषि कपूर की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'नवंबर 2025... आप डेढ़ महीने के थे।' इस पोस्ट के साथ आलिया ने स्टार और लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है। नवंबर के महीने में आलिया की बेटी का जन्मदिन होता है। राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था। 

यह भी पढ़ें: 'दुनिया बदलने के लिए उम्र...', 'इक्कीस' में अरुण खेत्रपाल के किरदार को लेकर अगस्त्य नंदा ने बताई यह खास बात
 
विज्ञापन

आलिया का वर्कफ्रंट
आलिया जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। फिल्म 'अल्फा' (Alpha) में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ और साउथ स्टार यश नजर आएंगे। यह YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, जो एक महिला-प्रधान एक्शन थ्रिलर है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।  

यह भी पढ़ें: 'यह फिल्म 2025 की विदाई नहीं बल्कि 2026 का स्वागत...,' पति आदित्य धर की 'धुरंधर' को लेकर यामी गौतम का पोस्ट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें