शाहरुख खान रोमांस के किंग हैं, इस बात से शायद ही किसी को इंकार हो। फिल्म 'सुल्तान' में सलमान भी कहते हैं कि शाहरुख जब लड़की की आंख में आंख डालते हैं तो अंधी लड़की को भी प्यार हो जाता है। 90 के दशक में जवान होने वाली एक पूरी पीढ़ी को प्यार करना सिखाने वाले शाहरुख अब आलिया को लड़के पटाने के फंडे बता रहे हैं।
शाहरुख आलिया को प्यार करना सिखाएंगे, आने वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' में। काफी समय से चर्चा में रही 'डियर जिंदगी' का पहला लुक रिलीज हो गया है। इसे आलिया और शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट्स से शेयर किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में आलिया के हाथ में फोन है और बराबर में शाहरुख बैठे हैं। शाहरुख आलिया को बता रहे हैं कि लड़को से चैटिंग कैसे की जाए, हमारे ये कहने की एक खास वजह है।
खबरों के अनुसार, शाहरुख 'डियर जिंदगी' मे लव गुरू का किरदार निभाते नजर आएंगे, ऐसे में फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर लग रहा है कि शाहरुख आलिया को प्यार का पाठ पढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख का फिल्म में छोटा सा रोल होगा वो लीड रोल में नहीं हैं।
She has a lot of questions. He has all the answers. Here's the 1st look of #DearZindagi, releasing on November 25! pic.twitter.com/DsVxyoWxSA— Red Chillies Ent. (@RedChilliesEnt) July 19, 2016