फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं कूल लड़की नहीं हूं’, बाफ्टा में हुई ट्रोलिंग पर अब आलिया भट्ट ने दी प्रतिक्रिया; वायरल वीडियो का बताया सच

Sat, 28 Feb 2026 10:28 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt On BAFTA Viral Video: आलिया भट्ट ने अब बाफ्टा के दौरान हुई अपनी ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए आखिर क्यों एक्ट्रेस ने खुद को बताया अनकूल…
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट पिछले हफ्ते लंदन में आयोजित हुए 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में शामिल हुई थीं। आलिया इस कार्यक्रम में बतौर प्रेजेंटर पहुंची थीं। इस दौरान आलिया के हिंदी में स्पीच और उनके लुक की काफी चर्चा रही और फैंस ने इसकी जमकर तारीफ भी की। लेकिन आलिया की बाफ्टा में पहुंचने पर उनकी आलोचना भी हुई। कार्यक्रम के बाद की बातचीत में कैमरे के सामने दिए गए उनके बयानों और बॉडी लैंग्वेज को लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गईं। अब आलिया ने उनको ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है।

नेटिजेंस ने आलिया को इस वजह से किया था ट्रोल

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इवेंट के दौरान हुई उनकी बातचीत के एक वीडियो क्लिप को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।



क्लिप में उनसे एक ऐसी फिल्म का नाम बताने को कहा गया था जिसका प्लॉट ट्विस्ट बेहद प्रभावशाली हो। आलिया कुछ पल के लिए हैरान दिखीं और फिर उन्होंने 'गॉन गर्ल' का नाम लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
विज्ञापन


कई दर्शकों ने सवाल उठाया कि क्या उन्होंने वाकई फिल्म देखी थी? वहीं कई ने उनकी प्रतिक्रिया को अटपटी बताया। तो वहीं कई यूजर्स ने आलिया को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दबाव में बताया और कहा कि वो खुद की इमेज बनाने की कोशिश कर रही थीं।

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@aliaabhatt

आलिया ने आलोचनाओं पर कही ये बात
तमाम आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बाद अब आलिया ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। आलिया ने फैशन कमेंटेटर डाइट सब्या से बातचीत के दौरान अपने हाव-भाव और बोलने के तरीके को लेकर मचे बवाल पर कहा कि इस बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है?

क्या यह मेरे हाव-भाव की वजह से है? उन्होंने कहा कि असल में मुझे लगता है कि यह सबसे बेहतरीन ट्विस्ट है। ये 10 साल पहले रिलीज हुआ था, तो मैंने इसे उसके बाद नहीं देखा। इसलिए जब उन्होंने 'वो मोनोलॉग' कहा, तो मैंने कहा हां और मैं अपने दिमाग में सोच रही थी कि अरे हां, 'वो मोनोलॉग, बिल्कुल सही।

फिर उन्होंने फर्श साफ करने का जिक्र किया और मैंने कहा 'हां', क्योंकि मैं बिल्कुल अतीत में खो गई थी। मुझे लगता है कि लोगों ने वही देखा। हां, मैं एक कूल लड़की हूं। मैं एक प्यारी लड़की हूं। लेकिन मैं कूल होने से ज्यादा प्यारी हो सकती हूं। हालांकि, बाद में आलिया ने कहा कि असल में, मुझे नहीं लगता कि मैं कूल हूं। मैं अनकूल लड़की हूं, मेरी बहन ऐसा कहती है।

विज्ञापन

लव एंड वॉर की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया की पाइपलाइन में हैं ये दो बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अपनी आगामी दो फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। इनमें एक है यशराज के स्पाई-यूनिवर्स की ‘अल्फा’, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः रिटायरमेंट के बाद अरिजीत का पहला स्वतंत्र गाना हुआ रिलीज, फैंस हुए दीवाने; बोले- ‘दिल को सुकून देने वाला गीत’

इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में हैं। यह एक रोमांटिक वॉर ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें