फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dont Be Shy: आलिया भट्ट ने की रोमांटिक कॉमेडी 'डोंट बी शाय' की घोषणा, बहन शाहीन के साथ मिलकर करेंगी निर्माण

Fri, 30 Jan 2026 10:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dont Be Shy Alia Bhatt: आज आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'डोंट बी शाय' का एलान किया है। आलिया इस फिल्म का निर्माण अपनी बहन शाहीन के साथ मिलकर कर रही हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और शाहीन एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है- 'डोंट बी शाय'। यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर किया है। जानिए इस फिल्म में क्या खास है? 
विज्ञापन

Trending Videos

प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी 'डोंट बी शाय'
आलिया भट्ट और शाहीन एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है- 'डोंट बी शाय' है। इस फिल्म को इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंसन के तले बनाया गया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आलिया कहती हैं- 'क्या कहानी में सब कुछ है। रोमांस है, दिल टूटता है, गाना है, लड़कियां, लड़के, और एक कछुआ भी...।' दरअसल, 'यह एक ऐसी कहानी जिसके साथ आप बड़े होते हैं।' #DontBeShy

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट में लिखा, 'वाह, शानदार, बहुत बढ़िया किया आपने', फिल्म निर्माता अशर आस्कन ने लिखा, 'अब तक की सबसे प्यारी घोषणा', एक फैन ने लिखा, 'आपकी एक्टिंग मुझे बहुत पसंद है', दूसरे फैन ने लिखा, 'यह तो बेहद रोमांचक लग रहा है, इतने लंबे समय बाद ऐसी कोई फिल्म आई है, यह कमाल की होने वाली है।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'
आलिया भट्ट 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। यह एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें