आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया
आलिया ने टीजर की बहुत तारीफ की। उन्होंने 'टॉक्सिक' के टीजर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और सिर्फ एक शब्द लिखा- 'डाइनामाइट'। साथ में दो फायर इमोजी भी बनाए। उन्होंने फिल्म की कास्ट और टीम को टैग भी किया। आलिया के अलावा रितेश देशमुख, संदीप रेड्डी वांगा, राम गोपाल वर्मा और करण जौहर जैसे कई स्टार्स ने भी टीजर की प्रशंसा की है।
टीजर में क्या है खास?
टीजर की शुरुआत एक अंतिम संस्कार के सीन से होती है, जहां कई लोग बंदूक लिए पहरा देते नजर आ रहे हैं। फिर एक कार आती है और सीन एक लड़के-लड़की के रोमांटिक सीन में बदल जाता है। अचानक धमाका होता है। वह आदमी बिना शर्ट के कार से बाहर निकलता है, काला कोट पहनता है और धुएं में सबको गोली मारता हुआ आगे बढ़ता है। पता चलता है कि वह यश हैं। आखिर में यश कहते हैं, 'पापा घर आ गए हैं।' निर्माताओं ने टीजर के कैप्शन में लिखा, 'अपने खतरे को अच्छे से देख लो- पेश है राया...'
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर फिल्म है। इसका निर्देशन गीतू मोहंदास ने किया है। प्रोडक्शन यश और वेंकट के. नारायण ने अपने बैनर KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस से किया है। यश और गीतू ने कहानी भी लिखी है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो को किया किस, पोस्ट में अपने एक्स ऑरलैंडो ब्लूम को भी किया टैग; यूजर्स ने दी राय