फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'और पूरी दुनिया को सिर्फ SRK चाहिए', जवान के ट्रेलर पर आलिया भट्ट ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया

Fri, 01 Sep 2023 08:30 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अगस्त को लंबे इंतजार के बाद 'जवान' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एसआरके के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 31 अगस्त को लंबे इंतजार के बाद 'जवान' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया। 'पठान' की अपार सफलता के बाद शाहरुख की यह दूसरी फिल्म है, जो बड़े पर्दे पर इस साल रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली ने किया है। फिल्म का ट्रेलर किंग खान के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


आलिया भट्ट ने की ट्रेलर की तारीफ
जवान का ट्रेलर दमदार डायलॉग्स से भरपूर है। ट्रेलर में ग्रे शेड शाहरुख मेट्रो ट्रेन को हाईजैक करने के बाद अपनी मांगें रखते हैं। इस बीच एक शख्स फोन पर उनसे पूछता है, 'ये बताओ तुम्हें चाहिए क्या?' जिस पर किंग खान जवाब देते हैं, "चाहिए तो आलिया भट्ट।" वहीं, अब आलिया भट्ट ने शाहरुख के इस डायलॉग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्रेलर की तारीफ की है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "और पूरी दुनिया को चाहिए सिर्फ SRK। @iamsrk क्या शानदार ट्रेलर है। 7 सितंबर तो बहुत दूर है।



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार 'पठान' में नजर आए थे। इस फिल्म से चार साल बाद एसआरके सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे। उनकी इस फिल्म ने दुनिया भर में 1050 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब सुपरस्टार 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, लहर खान और दीपिका पादुकोण की कैमियो भूमिका भी हैं। फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Saiyami Kher: गिनती के सिनेमाघरों में सिमटी सैयामी की घूमर, मुंबई में दिव्यांग खिलाड़ियों ने देखी जिद की कहानी

TBM: बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा 'द बकिंघम मर्डर्स' का प्रीमियर, करीना के लिए बेहद खास है प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें