'अल्फा' में दमदार होगा आलिया भट्ट का रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
मेकर्स ने अटकलों को लेकर क्या कहा?
जब यशराज फिल्म्स से इस खबर के बारे में पूछा गया। तो उनके प्रावक्ता ने कहा, ‘हम बस इतना ही कह सकते हैं कि सभी को 'अल्फा' के पहले टीजर या झलक का इंतजार करना चाहिए। इस स्टेज पर हम इन चर्चाओं की ना तो पुष्टि कर सकते हैं और न ही इनसे इनकार कर सकते हैं।’
आलिया के अलावा ये एक्टर्स भी फिल्म में आएंगे नजर
'अल्फा' फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी, बॉबी देओल भी नजर आएंगे। बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले हैं। साथ ही अनिल कपूर भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म को शिव रवैल निर्देशित करेंगे। ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।