फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अल्फा’ में जासूस नहीं बनेंगी आलिया भट्ट, किरदार देखकर चौंक जाएंगे फैंस; जानिए मेकर्स ने अटकलों पर क्या कहा?

Sat, 30 May 2026 03:30 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Movie Alpha New Update: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म और आलिया के किरदार को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में उनके किरदार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। कहानी की जॉनर से फैंस ने अंदाजा लगाया कि फिल्म में आलिया जासूस बन सकती हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह फिल्म में जासूस का किरदार नहीं निभा रही हैं। इसके बजाय आलिया भट्ट ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो अपने करियर में उन्होंने अब तक नहीं निभाया है।

फिल्म में आलिया निभाएंगी अलग तरह का किरदार

विज्ञापन

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'अल्फा' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले यह फिल्म बन रही है। इस प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि आलिया भट्ट 'अल्फा' फिल्म में एक किलर का किरदार निभा रही हैं।’
सूत्र के मुताबिक आलिया फिल्म ‘अल्फा’ में एक किलर का रोल करेंगी। वह कोई जासूस नहीं हैं। वह एक अल्फा किलर हैं। उनके किरदार को फिल्म में हत्या करने के लिए पाला जाता है। 
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स से जुड़े सूत्र ने आगे कहा, ‘फिल्म में आलिया का किरदार जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएगा। फिल्म में भी खूब एक्शन होगा। 

विज्ञापन

'अल्फा' में दमदार होगा आलिया भट्ट का रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

मेकर्स ने अटकलों को लेकर क्या कहा? 
जब यशराज फिल्म्स से इस खबर के बारे में पूछा गया। तो उनके प्रावक्ता ने कहा, ‘हम बस इतना ही कह सकते हैं कि सभी को 'अल्फा' के पहले टीजर या झलक का इंतजार करना चाहिए। इस स्टेज पर हम इन चर्चाओं की ना तो पुष्टि कर सकते हैं और न ही इनसे इनकार कर सकते हैं।’

आलिया के अलावा ये एक्टर्स भी फिल्म में आएंगे नजर 
'अल्फा' फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी, बॉबी देओल भी नजर आएंगे। बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले हैं। साथ ही अनिल कपूर भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म को शिव रवैल निर्देशित करेंगे। ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें