फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: दरियादिल हैं आलिया भट्ट, अपने ड्राइवर और हाउस हेल्पर को घर खरीदने के लिए दिए लाखों रुपये

Fri, 18 Jul 2025 06:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Bhatt Daughter: आलिया भट्ट जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं, उतनी ही वह नेक दिल इंसान भी हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है, उनका दूसरो के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अदाकारी के अलावा अपनी नेकदिली के लिए जानी जाती हैं। एक बार उन्होंने  अपने ड्राइवर और सहायक की लाखों की मदद की थी। इस बात से यह साबित होता है कि आलिया बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक अच्छी इंसान भी हैं।
विज्ञापन

 

आलिया ने की दी 50-50 लाख की मदद
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, आलिया भट्ट ने 2019 में अपने ड्राइवर सुनील और घरेलू सहायक अमोल को 50-50 लाख रुपये का उपहार दिया था, ताकि वे मुंबई में 1 बीएचके घर खरीद सकें। आलिया उन्हें अपने परिवार की तरह मानती हैं। दोनों 2012 से, जब आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब से उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: पति निक जोनस से ज्यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, करोड़ों की नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
 
विज्ञापन

आलिया का वर्कफ्रंट
फिलहाल, आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसके अलावा, आलिया, फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखेंगी।

यह भी पढ़ें:  Rajesh Khanna: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, जानिए उनकी फिल्म के सेट के मशहूर किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें