आलिया भट्ट अब आने वाले 10 दिन सिर्फ बिस्तर पर होंगी। एक मजबूरी के तहत उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है।
आलिया भट्ट अब आने वाले दस दिन सिर्फ बिस्तर पर रहेंगी। ऐसा उन्हें डॉक्टर के कड़े निर्देश की वजह से करना पड़ रहा है।
दरअसल आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनियां के सेट पर चोटिल हो गई हैं। उनकी चोट गहरी तो नहीं है लेकिन वह अब इस हालत में नहीं हैं कि शूटिंग कर सकें।
जुलाई में रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जबर्दस्त रिस्पांस मिला है।