फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई फिल्में हिट देने के बाद अपनी फीस बढ़ाने को 'राजी' हुईं आलिया, लोग दीपिका से कर रहे हैं तुलना

Fri, 25 May 2018 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म हिट होने के बाद एक्टर जो काम सबसे पहले काम करते हैं उनमें फीस बढ़ाना शामिल है। 'राजी' की कामयाबी के बाद आलिया भट्ट ने भी फीस बढ़ा दी है। आलिया ने 'राजी' को अपने दम पर खींचा और इसका फायदा उन्हें मिल रहा है कि निर्माताओं का उनमें विश्वास बढ़ा है। वह ज्यादा फीस देने को 'राजी' हैं। कई लोग आलिया को भविष्य में दीपिका पादुकोण के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन


दीपिका शादी करने जा रही हैं और उन्हें प्रस्तावित भूमिकाएं आलिया को मिल सकती हैं। रणबीर कपूर,रणवीर सिंह, वरुण धवन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक सारे युवा कलाकारों के साथ आलिया की जोड़ी जमती है। अपनी उम्र की हीरोइनों में आलिया बॉक्स ऑफिस का सबसे विश्वसनीय नाम बनकर उभरी हैं। ऐसे में आलिया का फीस बढ़ाना किसी को अखर नहीं रहा।

ट्रेड के सूत्रों की मानें तो आलिया अब दीपिका के बाद दूसरी सबसे महंगी स्टार हैं। हालांकि अभी आंकड़े नहीं आए हैं लेकिन दीपिका के बारे में जब जानते हैं कि उन्हें 'पद्मावत' के लिए 12 करोड़ रुपये मिले थे। जो अब तक किसी बॉलीवुड हीरोइन द्वारा एक फिल्म के लिए ली गई सबसे ज्यादा फीस है। 'पद्मावत' में उनकी यह फीस को-स्टार्स रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से कहीं ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें