फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह नहीं सच में प्यार कर बैठी आलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जब से ‘2 स्टेट्स’ हिट हुई है अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को खूब तारीफें मिली हैं। अर्जुन के कैरियर की यह पहली टोटल रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें लोगों को उनका काम भी पसंद आया। लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि पर्दे पर रोमांस करते-करते अर्जुन को क्या सचमुच सुंदर-सलोनी आलिया से प्यार हो गया है?
विज्ञापन


इन दिनों बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में इसकी खूब चर्चा है। सूत्र बता रहे हैं कि अभी तक खुद को सिंगल बताने वाले अर्जुन इन दिनों सिर से पांव तक आलिया के प्यार में डूबे हुए हैं, परंतु मुश्किल यह है कि आलिया उनके दिल की आवाज को सुनने से साफ इंकार कर रही हैं। यानी पर्दे के हीरो की जिंदगी में असली ट्रेजडी जारी है। वैसे पर्दे पर ही नहीं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी आलिया के प्रति अर्जुन का लगाव खुलेआम देखा गया था।

प्रमोशन में भी हुआ था ऐसा

दो-एक फिल्म प्रमोशन कार्यक्रमों में तो आलिया से रोमांस की ऐक्टिंग करते करते अर्जुन इतने नजदीक हो गए थे कि देखने की वालों की सांसें अटक गईं। ऐसा लगा था कि वह सबके सामने आलिया को बस ‘किस’ करने ही वाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि आलिया को अर्जुन से कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन वह इस हीरो को सिर्फ अपना दोस्त मानती हैं और उन्हें लगता है कि सावर्जनिक जगहों पर अर्जुन उनसे बहुत ज्यादा नजदीकी न दिखाएं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आलिया और अर्जुन अच्छे दोस्त हैं और शूटिंग तथा प्रमोशन के दौरान उन्होंने बहुत सारा वक्त साथ बिताया था। लेकिन धीरे-धीरे अर्जुन आलिया को लेकर कुछ ज्यादा संवेदनशील हो गए। उन पर आलिया की खूबसूरती का नशा चढ़ता गया।
विज्ञापन

क्या आलिया को भी है मंजूर

जब आलिया को यह बात समझ में आई तो उन्होंने अर्जुन से साफ कह दिया कि वह उनसे थोड़े दूर रहें। इसके बाद भी अर्जुन नहीं माने और एक पार्टी में भी जब अर्जुन ने आलिया के नजदीक जाने की कोशिश की थी, तो इस अभिनेत्री ने सबके सामने उनसे दूरी बना ली।

सूत्रों के अनुसार अर्जुन का दिल इस बात से टूट गया है और वे उन पार्टियों में जाने से बच रहे हैं जिनमें आलिया को बुलाया गया हो। पिछले हफ्ते ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ ने मुंबई में एक पार्टी दी मगर अर्जुन बुलावे के बाद भी नहीं पहुंचे। जबकि पार्टी में ‘2 स्टेट्स’ की सफलता का जश्न मना रही थीं।

पार्टी में ‘2 स्टेट्स’ के डायरेक्टर अभिषेक बर्मन और डिजाइनर शिराज सिद्दिकी मौजूद थे। पार्टी देर रात तक चली। खैर, फिलहाल अर्जुन मीडिया में खुल कर कह रहे हैं कि वह अकेले हैं और उनके पिता चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी जिंदगी में कोई गर्लफ्रेंड आए। मगर आलिया हैं कि सुन ही रहीं...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें