हाल ही में आयोजित एक पार्टी में रणबीर कपूर ने ना सिर्फ धमाल मचाया बल्कि उन्होंने आलिया के साथ जम कर डांस भी किया।
दरअसल, आलिया भट्ट इम्तियाज अली की नयी फिल्म 'हाइवे' में मुख्य किरदार निभा रही हैं और हाल ही में फिल्म की रैप अप पार्टी मनाई गयी, इम्तियाज रणबीर के फेवरिट हैं और रणबीर इम्तियाज के।
ऐसे में, जब इम्तियाज ने रणबीर को पार्टी में आने के लिए इन्वाइट किया तो न केवल पार्टी में शामिल में हुए, बल्कि उन्होंने आलिया के साथ जम कर डांस भी किया।
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में कई डांस नंबर करने वाली आलिया ने रणबीर के साथ जम कर डांस किया। आलिया ने इस पार्टी की पूरी तैयारी की थी और रणबीर ने वहां पहुंच कर सबको सरप्राइज दिया। सभी उन्हें देख कर दंग भी थे और खुश भी।
रणबीर ने 'हाइवे' के प्रोमोज की काफी तारीफ की है और उन्होंने कहा कि इम्तियाज खास निर्देशकों में से एक हैं और वह जो करेंगे अच्छा ही करेंगे, उन्हें पूरा विश्वास है।
आलिया इस बात से खुश थी कि उन्हें रणबीर के साथ डांस करने का मौका मिला।
बताते चलें कि यह चर्चा भी जोरो पर है कि रणबीर कपूर और आलिया इम्तियाज की अगली फिल्म में साथ-साथ नजर आने वाले हैं।