फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: चोरी छिपे दो शख्स ने खींचीं आलिया की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 22 Feb 2023 01:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन फोटोज को एक न्यूज पोर्टल ने प्रकाशित की थीं, जिसपर आलिया का गुस्सा फूट पड़ा। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद अपना ज्यादातर वक्त घर पर अपनी बेटी राहा के साथ बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीरें जब सामने आई तो इसे देखकर वह काफी ज्यादा नाराज हो गईं। दरअसल, आलिया की तस्वीरें उनके घर की थीं, जो बिना उनकी इजाजत के चोरी छिपे खींची गई थीं। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शेयर किया नमाज पढ़ते हुए वीडियो, लोगों ने गिना दीं हजार कमियां

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

इन फोटोज को एक न्यूज पोर्टल ने प्रकाशित की थीं, जिसपर आलिया का गुस्सा फूट पड़ा। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वायरल तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ''‘क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं..यह एक हमेशा की तरह ही एक नॉर्मल दोपहर थी जब मैं  अपने घर के लिविंग एरिया में थी, तभी ऐसा लगा कि मुझे कोई देख रहा है..जैसे ही मैंने ऊपर देखा, दो आदमी मेरे घर के पड़ोस वाली बिल्डिंग पर कैमरा लिए खड़े थे। क्या ऐसा करना सही है क्या किसी को ऐसा करने की इजाजत मिल सकती है? क्या ये किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं है? आपके और हमारे बीच में एक लाइन थी जो आज आपने क्रॉस कर दी है।’ इसके साथ ही आलिया ने अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने आलिया को शिकायत दर्ज करने को कहा
आलिया भट्ट की चोरी छिपे तस्वीर लेने के मामले में अब मुंबई पुलिस ने रिएक्ट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार खार पुलिस ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से इस मामले में संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि वह अगर चाहें तो फोटोग्राफर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इसके बाद पुलिस इस मामले में जांच करेगी। मामले को लेकर मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आलिया के द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर जो फोटो का पोस्ट साझा किया गया था। वह तस्वीरें आलिया के घर के सामने वाली बिल्डिंग में खड़े दो लोगों के द्वारा खींची गई थी। उस दौरान एक्ट्रेस अपने बेडरूम में बैठी हुई थीं। सीनियर अधिकारी ने आगे कहा कि इस संबंध में हमने एक्ट्रेस से संपर्क किया है और उन्हें कहा है कि वह लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएं। 

विज्ञापन


Shreya Narayan: देश के पहले राष्ट्रपति से है 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' की इस एक्ट्रेस का नाता, आपको पता है?

इस फिल्म में आएंगी नजर
बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। साड़ी में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया को आखिरी बार ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण लंबे समय के बाद इस फिल्म से बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें