बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद अपना ज्यादातर वक्त घर पर अपनी बेटी राहा के साथ बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीरें जब सामने आई तो इसे देखकर वह काफी ज्यादा नाराज हो गईं। दरअसल, आलिया की तस्वीरें उनके घर की थीं, जो बिना उनकी इजाजत के चोरी छिपे खींची गई थीं।
इन फोटोज को एक न्यूज पोर्टल ने प्रकाशित की थीं, जिसपर आलिया का गुस्सा फूट पड़ा। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वायरल तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ''‘क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं..यह एक हमेशा की तरह ही एक नॉर्मल दोपहर थी जब मैं अपने घर के लिविंग एरिया में थी, तभी ऐसा लगा कि मुझे कोई देख रहा है..जैसे ही मैंने ऊपर देखा, दो आदमी मेरे घर के पड़ोस वाली बिल्डिंग पर कैमरा लिए खड़े थे। क्या ऐसा करना सही है क्या किसी को ऐसा करने की इजाजत मिल सकती है? क्या ये किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं है? आपके और हमारे बीच में एक लाइन थी जो आज आपने क्रॉस कर दी है।’ इसके साथ ही आलिया ने अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।
पुलिस ने आलिया को शिकायत दर्ज करने को कहा
आलिया भट्ट की चोरी छिपे तस्वीर लेने के मामले में अब मुंबई पुलिस ने रिएक्ट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार खार पुलिस ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से इस मामले में संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि वह अगर चाहें तो फोटोग्राफर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इसके बाद पुलिस इस मामले में जांच करेगी। मामले को लेकर मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आलिया के द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर जो फोटो का पोस्ट साझा किया गया था। वह तस्वीरें आलिया के घर के सामने वाली बिल्डिंग में खड़े दो लोगों के द्वारा खींची गई थी। उस दौरान एक्ट्रेस अपने बेडरूम में बैठी हुई थीं। सीनियर अधिकारी ने आगे कहा कि इस संबंध में हमने एक्ट्रेस से संपर्क किया है और उन्हें कहा है कि वह लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएं।