अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं। आकांक्षा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी के जश्न शुरू हो चुके हैं। बीती रात आकांक्षा की संगीत और कॉकटेल पार्टी हुई। जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और आकांक्षा की दोस्त एक्ट्रेस शामिल हुईं। इनमें आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के नाम शामिल हैं। इस दौरान आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
दुल्हन की बहन के साथ आलिया ने किया डांस
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल है। इसमें आलिया को शाहरुख खान की 2003 की फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'माही वे' पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
आलिया के साथ आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी शामिल हुए। संगीत सेरेमनी में मशहूर गानों पर डांस करते हुए यह ग्रुप खूब मस्ती और हंसी-मजाक करता दिखा।
आलिया के अलावा जान्हवी और सोनाक्षी भी पहुंचीं
शादी से एक दिन पहले की रात को हुए संगीत और कॉकटेल पार्टी में आलिया भट्ट पर्पल कलर के एथनिक आउटफिट में पहुंचीं। वहीं जाह्नवी कपूर ने गोल्डन पारंपरिक पोशाक चुनी। जबकि सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुईं। इसके अलावा अभिनेता अर्जुन कपूर भी आकांक्षा के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए।