आलिया भट्ट को अब ऋतिक रोशन बेहद पसंद आ गए हैं। मुंबई में एक प्रोडक्ट लॉन्च पर पहुंचीं आलिया से जब पत्रकारों ने उनकी पसंद के बारे में पूछा तो आलिया ने कहा, "मुझे अब ऋतिक रोशन बहुत पसंद हैं क्योंकि अब तो वह फिर से सिंगल हो गए हैं."
हाल ही में ऋतिक रोशन और सुज़ैन ख़ान को क़ानूनी रूप से तलाक मिल गया है। हालांकि इधर ऋतिक रोशन का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ रहा है। इसमे सबसे ऊपर नाम ईशा गुप्ता का है।