फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alpha: फिर टली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, अप्रैल 2026 में भी रिलीज नहीं होगी फिल्म; क्या सलमान हैं वजह ?

Sat, 27 Dec 2025 02:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alpha Clash Battle Of Galwan: आज सलमान खान जा 60वां जन्मदिन है। इसलिए फैंस को उनकी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की झलक का इंतजार हैं। इसी बीच जानकारी आई है कि सलमान की इस फिल्म की वजह से आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट में बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
'अल्फा'-'बैटल ऑफ गलवान' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट फिर से टल गई है। यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर आने वाली थी, लेकिन अब अप्रैल 2026 में भी नहीं आएगी। 'अल्फा' और 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को लेकर क्लैश हो रहा है।

विज्ञापन

क्यों बदली जा रही है 'अल्फा' की रिलीज डेट
अप्रैल 2026 में आलिया भट्ट और सलमान खान की फिल्मों की टक्कर नहीं होगी। 'अल्फा' के निर्माताओं ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। यह फैसला सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से सीधे टकराव से बचने के लिए लिया गया है। 

सोशल मीडिया पर है 'अल्फा' की रिलीज डेट की चर्चा
शनिवार को ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा, ''अल्फा' और 'बैटल ऑफ गलवान' की टक्कर टल गई। यश राज फिल्म्स नई तारीख तय करेगा। आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान के लिए जगह छोड़ी है। 'अल्फा' की 17 अप्रैल 2026 की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।' उन्होंने आगे लिखा कि यश राज फिल्म्स ने 17 अप्रैल 2026 की तारीख 'अल्फा' के लिए तय की थी, लेकिन अब अगले कुछ महीनों में आने वाली फिल्मों का कैलेंडर देखकर नई तारीख बताई जाएगी।

पहले भी टल चुकी है 'अल्फा' की रिलीज डेट
यह पहली बार नहीं है जब 'अल्फा' की रिलीज डेट बदली गई हो। कथित तौर पर पहले यह क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन काम पूरा होने में समय लगने की वजह से इसे अप्रैल 2026 तक टाल दिया गया था।

'अल्फा' के बारे में
आलिया भट्ट के अलावा 'अल्फा' में शरवरी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह यश राज की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फैंस को 'वॉर 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में 'अल्फा' की झलक मिली थी। उस सीन में बॉबी देओल ने एक छोटी लड़की के हाथ पर एजेंसी का लोगो लगाया और कहा, 'अल्फा।'

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को अनुपम खेर ने लताड़ा, जानें राम गोपाल का क्यों किया जिक्र
विज्ञापन

'बैटल ऑफ गलवान' के बारे में
'बैटल ऑफ गलवान' 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई वास्तविक और हिंसक झड़प पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान शहीद हुए कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। इस फिल्म को सलमान खान खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर देखिए भाईजान की पांच एक्शन-थ्रिलर फिल्में, जानें किस ओटीटी पर हैं उपलब्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें