फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रैना के शो पर पहुंचीं आलिया, साथ में दिखीं ‘अल्फा’ की हीरोइन; इंडियाज गॉट लेटेंट 2 से फोटो वायरल?

Tue, 19 May 2026 12:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt On India’s Got Latent 2: समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो पर दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पहुंची हैं। जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई…
विज्ञापन
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में पहुंचीं आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति से सुर्खियां बटोरीं। अब फैंस काफी वक्त से आलिया को उनकी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ में देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले आलिया और अल्फा में उनकी को-स्टार शरवरी वाघ की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों अभिनेत्रियों की ये तस्वीर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सेट से है। ऐसे में इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आलिया और शरवरी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के किसी एपिसोड में नजर आएंगी?

‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचीं आलिया-शरवरी? 

विज्ञापन

पिछले महीने समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की शो के सेट से तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस इस शो और इस खास एपिसोड के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि दोनों अभिनेत्रियां अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में शामिल हुई हैं। वायरल तस्वीर में आलिया और शरवरी बलराज सिंह घई और स्टैंड-अप कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ पैनल पर बैठी नजर आ रही हैं। यह वायरल फोटो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, अभी इसके बारे में कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

 

 

इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल शो को लेकर हुआ था विवाद
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन पिछले साल आया था। शो को काफी पसंद किया गया था और इसका हर एपिसोड मिलियंस में व्यूज हासिल कर रहा था। लेकिन शो के एक एपिसोड के दौरान हुए विवाद के बाद शो पूरी तरह से विवादों में घिर गया।

विवादित एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा और जसप्रीत सिंह पैनल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। जबकि समय रैना और बलराज भी पैनल में मौजूद थे।

इसी दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से कुछ आपत्तिजनक सवाल कर दिया था, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। बाद में इस मामले में रणवीर और समय समेत एपिसोड में शामिल हुए गेस्ट पर एफआईआर भी हुई थी।

विज्ञापन

अल्फा - फोटो : सोशल मीडिया
10 जुलाई को रिलीज होगी ‘अल्फा’
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। विजुअल इफेक्ट्स के काम के लिए अतिरिक्त समय देने के लिए इसकी रिलीज को क्रिसमस 2025 से आगे बढ़ा दिया गया था। कई बार टलने के बाद फिल्म अब 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘अल्फा’ में बॉबी देओल मेन विलेन के तौर पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें