फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रणबीर-आलिया के घर पहुंचकर किन्नरों ने मचाया धमाल, शगुन में मांगी तीन गुना मोटी रकम

Sat, 16 Apr 2022 06:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रणबीर और आलिया को आशीर्वाद देने किन्नर पहुंचे। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को प्राइवेट समारोह में शादी रचाई, जिसमें दोनों के परिवार वालों के अलावा सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे। इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं, जिसमें रणबीर और आलिया अपनी शादी की हर रस्म को एंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं, नए नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने किन्रर भी उनके घर पहुंच गए हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किन्नरों का ग्रुप रणबीर और आलिया के घर के बाहर खड़ा है और वहां पर डांस कर रहा है। इस दौरान सभी ने मिलकर रणबीर और आलिया को आशीर्वाद दिया। जानकारी के मुताबिक, किन्नरों के आने के बाद कपूर परिवार की तरफ से उन्हें मोटी रकम ऑफर की गई, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया। किन्नरों ने अपनी डिमांड रखते हुए शगुन तीन गुना लेने की बात कही। 



रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया के सिक्योरिटी स्टाफ ने किन्नरों को एक लिफाफा दिया था, जिसमें तीस हजार रुपये थे। लेकिन उन्होंने पैसे को लेने से मना कर दिया और तीन गुना शगुन लेने की बात कही। इसके बाद कपूर परिवार की तरफ से किन्नरों की इस डिमांड को पूरा किया गया और उन्हें पूरे 90 हजार रुपये दिए गए। 
विज्ञापन


रणबीर और आलिया ने लिए सिर्फ चार फेरे
रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो गए थे। सबसे पहले कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें घरवालों और कुछ करीबी लोग शामिल हुए। इसके बाद 14 अप्रैल की दोपहर को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई और फिर शाम को दोनों ने शादी की रस्मों को पूरा किया। आलिया और रणबीर ने अपनी शादी में सात नहीं बल्कि चार फेरे लिए हैं। इस बात की जानकारी आलिया के भाई राहुल ने दी थी। दोनों की शादी एक खास पंडित ने करवाई थी, जो कई सालों से कपूर खानदान से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें