फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir-Alia Wedding: शादी के बाद हनीमून पर इस खूबसूरत जगह जाएंगे आलिया और रणबीर, यहां जानें पूरी डिटेल

Thu, 07 Apr 2022 02:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ गई है। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दोनों के हनीमून की डिटेल दी गई है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी शादी का फैंस बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं और अब फैंस का ये इंतजार खत्म होता हुआ भी नजर आ रहा है। दोनों इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब तक आलिया और रणबीर की शादी से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें शादी की तारीख से लेकर फंक्शन तक के बारे में बताया गया है। वहीं, अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के हनीमून से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है। 

विज्ञापन


यहां होगा दोनों का हनीमून
दोनों की शादी की तारीख के बीच अब हनीमून पर भी जानकारी सामने आई है। बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि आलिया और रणबीर शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। इन दिनों आलिया और रणबीर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ऐसे में शादी के बाद  दोनों तुरंत अपने काम पर लौट जाएंगे। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि आलिया और रणबीर हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगी। इस मौके पर रणबीर भी उनके साथ जा सकते हैं। 

इस दिन होगी आलिया-रणबीर की शादी
आलिया और रणबीर की शादी के लिए कई तारीख सामने आ चुकी है। पहले दावा किया जा रहा था कि दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अब नई रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे और उनके शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। दावा है कि दोनों पूरे पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार कपूर परिवार के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी के बंधन में बंधेंगे। 
विज्ञापन


शादी से पहले होगी बैचलर पार्टी
रणबीर कपूर शादी से पहले बैचलर पार्टी भी करने की तैयारी में हैं। इस पार्टी में कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे। रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी उनके घर में ही आयोजित होगी, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। रणबीर की पार्टी में एक्टर अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल हो सकते हैं। इन तीनों के साथ रणबीर कपूर अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इनके अलावा पार्टी में रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें