फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल ज्योग्राफिक 33 की लिस्ट में आलिया और प्रियंका का नाम, ग्लोबल चेंजमेकर के तौर पर दिया जाएगा सम्मान

Wed, 18 Mar 2026 07:39 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

National Geographic 33 list 2026: नेट जियो 33 की लिस्ट में दो भारतीय अभिनेत्रियों को जगह मिली। आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में आया है। दोनों को समाज में अलग-अलग कारणों से जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2026 की नेशनल ज्योग्राफिक 33 सूची जारी हो चुकी है। इस सूची में दुनिया भर के समाज सेवियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में भारत से दो अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल किया गया है। जानिए इन्हें क्यों मिला यह सम्मान? 
विज्ञापन


आलिया ने जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुक किया
आलिया भट्ट को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सूची में शामिल किया गया। साथ ही उन्होंने  अलग-अलग तरीकों से पर्यावरण के लिए सक्रियता दिखाई। बच्चों के लिए लिखी हुई किताब 'एड फाइंड्स अ होम' के जरिए आलिया ने लोगों को पशु गोद लेने की सलाह दी।
वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने अपने फैशन रीसेल 'मी वार्डरोब इज सु वार्डरोब' के जरिए अपने और कई कलाकारों के कपड़ों को डोनेट किए। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी आलिया इन सब कामों का प्रचार करती हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनती हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मान
वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में इसलिए आया क्योंकि एक्ट्रेस ने इस साल स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने में योगदान दिया है। एक्ट्रेस ने मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में काम किया।
प्रियंका के पति निक जोनस भी 13 साल की उम्र से टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित हैं। पांच साल से दोनों मिलकर भारत में  'बियॉन्ड टाइप 1' संस्था के जरिए लोगों तक मधुमेह के बारे सही जानकारी पहुंचा रहे हैं।

इन्हें भी किया गया सूची में शामिल 
इस सूची में हैरिसन फोर्ड, रसेल वेस्टब्रुक, शैलेन वुडली, इवान मैकग्रेगर और इड्रिस एल्बा जैसे सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं। सभी ने अपने-अपने तरीके से समाज में बदलाव लाने में योगदान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें