फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया और आदित्य की केमिस्ट्री का दिखा असर, म्यूजिक एप्स पर ट्रेंड कर रहे ‘सड़क 2’ के गाने

Thu, 20 Aug 2020 06:41 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
फिल्म ‘सड़क 2’ के एक दृश्य में आदित्य और आलिया। - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

रवि वर्मा और पूजा की प्रेम कहानी को 29 साल बाद फिर से जी रहे विशाल और आर्या का एक दूसरे से बंधा प्यार का धागा मजबूत होने लगा है। अगले शुक्रवार को डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सड़क 2’ बारिश में भी उड़ती ऐसी पतंग सी है, जिसको अपने मांझे से ज्यादा भरोसा अपनी सद्दी पर नजर आ रहा है। फिल्म के अब तक रिलीज हो चुके दोनों गानों को इस फिल्म का विरोध कर रहे लोग ‘डिसलाइक’ तो कर रहे हैं, लेकिन प्यार भी इन गानों से उतना ही कर रहे हैं।

विज्ञापन


सड़क 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक डिजिटल कंपनी में काम करने वाले संतोष सुर्वे कहते हैं, ‘फिल्म ‘सड़क 2’ अच्छी फिल्म है या खराब फिल्म, ये मैं देखने बाद ही तय कर सकता हूं। लेकिन, हां, हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप में फिल्म के गानों और ट्रेलर के लिंक खूब भेजे जा रहे हैं जिनके साथ इन्हें डिसलाइक करने का मैसेज भी होता है। इन डिसलाइक का फिल्म को देखने न देखने पर कोई असर मेरे हिसाब से नहीं पड़ने वाला।’ मुंबई पुलिस की एक टीम भी इन दिनों ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शहर में पैसे लेकर वीडियो के लाइक्स या डिसलाइक्स बढ़ाने वाली वाटर आर्मी को संचालित कौन कर रहा है?

इस सब उतार चढ़ाव के बीच फिल्म ‘सड़क 2’ में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री अपना रंग जमाने में कामयाब होती दिख रही है। दोनों में लोगों को पहली फिल्म ‘सड़क’ के संजय दत्त और पूजा भट्ट नजर आने लगे हैं। दोनों लग भी वैसे ही रहे हैं, बिल्कुल साधारण, जवां दिल जोड़े की तरह जो एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं और एक दूसरे को पूरा भी कर रहे हैं।


 

सड़क 2 - फोटो : ट्विटर
फिल्म ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर भले ‘नापसंद’ करने की मुहिम चली हो लेकिन फिल्म के अब तक रिलीज दोनों गाने म्यूजिक एप्स पर ट्रेंडिंग करने लगे हैं। म्यूजिक चार्ट्स में लोकप्रियता पाने में कामयाब रहे फिल्म ‘सड़क 2’ के दोनों गानों ‘तुम से ही’ और ‘इश्क कमाल’ की कंपोजीशन भी असर करती दिख रही है। ‘तुमसे ही’ में जहां आदित्य को आलिया को प्रभावित करने की कोशिश करते दिखाया गया है, वहीं ‘इश्क कमाल’ तो है ही कमाल का गीत जो दोनों के इश्क की रूमानियत को रूहानी तौर पर जोड़ता दिखाई देता है।

विज्ञापन

सड़क 2 - फोटो : यूट्यूब
दुनिया के प्रपंचों से दूर विशाल और आर्या की परदे पर दिखने वाली इस केमिस्ट्री को फिल्म की शूटिंग के दिनों से ही आदित्य और आलिया में भी लोगों ने रिसते देखा है। दोनों की दोस्ती इस फिल्म की शूटिंग के दिनों से ही मजबूत हुई है और ये साथ जोड़े के तौर पर चर्चा का विषय भी बन चुका है।

आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘सड़क 2’ में संजय दत्त, पूजा भट्ट और मकरंद देशपांडे भी खास किरदारों में नजर आने वाले हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियो की प्रस्तुति ‘सड़क 2’ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है। विशेष फिल्म्स के बैनर तली बनी इस फिल्म के निर्माता है मुकेश भट्ट और निर्देशक महेश भट्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें