ranbir kapoor and mahesh bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 14 अप्रैल को दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की। आलिया और रणबीर की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों अपने करीबी लोगों के साथ शादी की रस्मों को इंजॉय कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूजा भट्ट ने शादी की नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें महेश भट्ट अपने दामाद रणबीर पर प्यार लुटा रहे हैं।
दरअसल, पूजा भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रणबीर अपने ससुर महेश भट्ट के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर ने महेश भट्ट को गले लगाया हुआ है। इन तस्वीरों में रणबीर के चेहरे पर एक खूबसूरत स्माइल है लेकिन महेश भट्ट बेटी को विदा करने की वजह से भावुक हैं। इस तस्वीर के साथ पूजा भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'जब दिल से बोलने और सुनने की क्षमता हो तो बोलने की जरूरत नहीं होती।' पूजा भट्ट द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
पूजा भट्ट ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की है, जिसमें सभी लोग एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में महेश भट्ट अपनी पत्नी सोनी राजदान, दोनों बेटियां, बेटा राहुल भट्ट और बाकी सब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया था। इसके अलावा, पूजा भट्ट ने आलिया और रणबीर की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं