आलिया भट्ट और कटरीना कैफ आपस में अच्छी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती के चर्चे इंडस्ट्री और मीडिया में काफी रहते हैं। अक्सर दोनों को कई पार्टियों और इवेंट में भी साथ देखा जाता है। लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है और इसकी वजह रणबीर कपूर को बताया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
alia ranbir friendship
पिंकविला की खबर के अनुसार, आलिया और कटरीना की दोस्ती में दरार आ चुकी है और इसकी वजह आलिया की रणबीर से बढ़ती नजदीकियां बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
alia bhatt injury
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। आलिया बुल्गारिया में अपनी शूटिंग खत्म करके भारत लौट चुकी हैं, लेकिन रणबीर फिलहाल लंदन में हैं।
4 of 5
alia ranbir friendship
पिंकविला के अनुसार, कटरीना की एक फ्रेंड ने कहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान कास्ट और क्रू से जुड़ा हर सदस्य रणबीर और आलिया के अफेयर की बात कर रहा और किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए कटरीना को इस बारे में पता चला है।
कटरीना की फ्रेंड ने बताया, कटरीना इस वजह से अपसेट है कि आलिया ने रणबीर के साथ उनकी नजदीकियों के बारे में खुद नहीं बताया। उन्हें अच्छा लगता अगर इस बारे में आलिया खुद बताती।