फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिलों में बस जाते हैं', अली फजल ने 'राख' को मिले प्यार के लिए दर्शकों का किया शुक्रिया; लिखा खास लेटर

Fri, 10 Jul 2026 01:10 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ali Fazal On Raakh Series: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल अपनी सीरीज 'राख' को मिल रही सफलता और दर्शकों के प्यार से बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हाथ से लिखा एक भावुक लेटर शेयर कर अपने फैंस का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
1 of 4
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अली फजल ने अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'राख' को पसंद करने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। दर्शकों से मिले जबरदस्त प्यार के लिए अली ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला लेटर भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 4
राख - फोटो : इंस्टाग्राम
'किरदार जब दिलों में बस जाए, तो सफर पूरा हो जाता है'
अली फजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी सीरीज 'राख' की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसी के साथ अली ने प्रशंसकों का धन्यवाद करने के लिए एक खास लेटर भी साझा किया है। अपने इस लेटर में अली ने लिखा कि एक कलाकार के रूप में उनका सफर तब पूरा हो जाता है, जब दर्शकों को उनका निभाया हुआ किरदार पसंद आ जाता है। इस सीरीज में उन्होंने SI जयप्रकाश जाटव का किरदार निभाया है।



अली ने आगे लिखा, 'पिछले कुछ हफ्तों से मुझे बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं। 'राख' को देखने और मेरे किरदार (जयप्रकाश जाटव) की कमियों, उसके डर और उसकी खामोशी को अपनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। अब यह किरदार आपका हो चुका है।'
विज्ञापन

3 of 4
राख वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : वीडियो ग्रैब
टीम के साथ काम करने को बताया यादगार
अली फजल ने 'राख' की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। उन्होंने लिखा कि वह असल जिंदगी में अपनी भावनाएं ठीक से जाहिर नहीं कर पाते और अक्सर त्योहार या जन्मदिन भूल जाते हैं, क्योंकि वह अपनी फिल्मों और सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं। लेकिन इस सीरीज ने उन्हें खुद को और बेहतर तरीके से समझने में मदद की है।
विज्ञापन

4 of 4
राख वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
क्या है 'राख' सीरीज की कहानी?
'राख' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह कहानी असल जिंदगी की घटना (गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामले) पर आधारित है। इस सीरीज में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज में अली फजल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'धमाल 4' को लेकर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया, किसी ने कहा कॉमेडी का डबल डोज; तो कुछ हुए 'धमाल 5' के संकेत से खुश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें